Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:50 AM IST

India vs Bharat Name: सोशल मीडिया पर छिड़ी है भारत और इंडिया के बीच की जंग, जानें कहां से मिलें हमारे देश को ये दोनों नाम?

हम अपने देश को 'भारत' और 'इंडिया' दोनों ही नामों से बड़े प्यार से बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश को ये दोनों नाम कहां से मिले? आइए इतिहास के पन्नों को पलटकर जानते हैं इस बारे में।
Updated:- 2023-09-06, 11:15 IST
image

India vs Bharat Debate: हम खुद को बहुत प्यार और गर्व के साथ 'इंडियन' भी कहते हैं और 'भारतवासी' भी। सोशल मीडिया पर कल से 'भारत' बनाम 'इंडिया' की जंग छिड़ी हुई है। इस जंग ने सियासी हलचल तो पैदा की है लेकिन साथ ही और भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हमारा देश इस साल G-20 की मेजबानी कर रहा है। यह दुनिया की 20 बड़ी आर्थिक ताकत वाले देशों का संगठन है और इसी से जुड़े एक निमंत्रण पत्र पर 'द प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखा गया। चर्चा इस बात की भी होने लगी कि अब हमारे देश को इंडिया नहीं, बल्कि सिर्फ भारत कहकर ही बुलाया जाएगा और सरकार इस पर विचार कर रही है। खैर, इस विषय में आगे क्या होगा, इसकी जानकारी तो आने वाला वक्त देगा। लेकिन फिलहाल हम आपके साथ इतिहास के कुछ पन्नों को पलटते हैं और बताते हैं कि आखिर हमारे देश को ये दोनों नाम कहां से मिले और क्या हमारे देश को अन्य किन्हीं नामों से भी जाना जाता है?

इंडिया बनाम भारत (India Vs Bharat)

origin of india name

हम अपने देश को 'भारत' और 'इंडिया' दोनों ही नामों से बड़े प्यार से बुलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश को ये दोनों नाम कहां से मिले? क्या इन दोनों नामों की अहमियत अलग-अलग है? बता दें कि संविधान के अनुसार, भारत और इंडिया दोनों ही हमारे देश के नाम हैं और दोनों की समान अहमियत है। हमारे संविधान में भी 'इंडिया दैट इस भारत' मेंशन है। इसका साफ मतलब हुआ कि हमारे देश के दो नाम है इंडिया और भारत।

हमारे देश को कैसे मिला भारत नाम? (How our Country got Bharat Name?)

हमारे देश का सबसे पुराना नाम आर्यवर्त माना जाता है। देश को पुकारने के लिए सबसे प्रचलित नाम भारत ही रहा है। इसके पीछे की कहानी हमारे धर्म ग्रंथों से जुड़ी है। महाभारत में एक कथा बताई जाती है जिसके अनुसार, शकुन्तला जो कि महर्षि विश्वामित्र और अप्सरा मेनका की बेटी थी। उनका विवाह पुरुवंश के राजा दुष्यन्त से हुआ था। दोनों के पुत्र का नाम भरत था। जिसे एक ऋषि ने यह आशीर्वाद दिया था कि वह भविष्य में बहुत बड़ा राजा बनेगा और उनके नाम पर देश का नाम भारत (भारत का राष्ट्रगान) होगा। हालांकि, कई लोग इस कहानी के अस्तित्व पर सवाल भी खड़ा करते हैं। लेकिन इस कथा का जिक्र कई जगह है और ज्यादातर जगह भारत के नाम के पीछे यही कथा बताई जाती है। हमारे मंत्रों में भी 'जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे' का जिक्र आता है।

भारत को कैसे मिला इंडिया नाम (How our Country got India Name)

is our county name changing from indian to bharat

भारत को इंडिया नाम, अंग्रेजों के देश में आने के बाद मिला। यही वजह है कि कई लोग इसे ब्रिटिश काल का प्रतीक मानते हैं। वहीं, कई जगह इस बात का भी जिक्र आता है कि यूनान के लोगों ने जब भारत (क्या सुरक्षित है आजाद भारत की नारी?) पर आक्रमण किया तो इसे इंडस, इंडिका और फिर इंडिया कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें- मिलिए भारत की आजादी का इतिहास लिखने वाली 10 महिला स्वतंत्रता सेनानियों से

भारत के अलग-अलग नाम (Different Names of our Country)

भारत और इंडिया के अलावा, हमारे देश को भारतवर्ष, जम्बूद्वीपस भारतखंड, हिन्दुस्तान, हिंद, आर्यदेश और भी कई नामों से जाना जाता रहा। लेकिन सबसे प्रचलित नाम, भारत, इंडिया और हिन्दुस्तान ही रहे।

यह भी पढ़ें- भारत का इतिहास जानना हो तो ये किताबें जरूर पढ़ें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Shutterstock, Freepik

 

 

 

 

FAQ
भारत के असली नाम क्या है?
भारत को इतिहास के अनुसार, पहले आर्यवर्त, फिर जम्बूद्वीप, फिर हिन्दुस्तान और अब भारत व इंडिया कहा जाता है।
भारत का सबसे पुराना नाम क्या है?
इतिहास के अनुसार, भारत का सबसे पुराना नाम आर्यवर्त माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।